इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच देखने वानखेड़े पहुंचे आमिर खान, देखें तस्वीर आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है। पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए सुपरस्टार आमिर खान भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे हैं। भारत इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरा है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मार्क वुड की वापसी हुई है। उन्हें साकिब महमूद की जगह मौका मिला है। भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।