'वहां जहरीले लोग थे', डिविलियर्स ने IPL टीम को लेकर किया बड़ा खुलासा

अमर उजाला

Sun, 15 June 2025

Image Credit : ANI
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपनी पुरानी आईपीएल टीम को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है।
Image Credit : ANI

पूर्व बल्लेबाज ने कहा है कि उनकी पुरानी आईपीएल टीम में कई जहरीले लोग थे, जिन्होंने टीम का माहौल पूरी तरह खराब कर दिया था।

Image Credit : ANI

बता दें कि, डिविलियर्स लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा थे। हालांकि, इससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते थे।

Image Credit : ANI

अब डिविलियर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने  किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा- 'मैं आपको उन खराब लोगों के नाम नहीं बता सकता। आप जानते हैं- दिल्ली डेयरडेविल् बिखरी हुई सी थी। टीम में कई जहरीले लोग थे।'
Image Credit : ANI

इस दौरान डिविलियर्स ने कहा कि ग्लेन मैक्ग्रा और डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलना शानदार रहा।

Image Credit : ANI
उन्होंने कहा- 'टीम में कई सारे महान खिलाड़ी थे जिसने मेरे अनुभव को अच्छा बनाया। मुझे अभी भी वो पल याद हैं। मेरे करियर की कुछ शानदार यादें उस दौरान आई थी जिनमें मैक्ग्रा और विटोरी के साथ खेलना शामिल है। ये लोग मेरे हीरो थे। मैं इन्हें देखकर बड़ा हुआ था।'
Image Credit : ANI

अर्जुन की तरह लक्ष्य पर रहती हैं नजरें तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक तितली

Adobe Stock
Read Now