कॉमन दोस्त के जरिए मिले..प्यार हुआ और अब शादी, अभिषेक की बहन कोमल की लव स्टोरी

अमर उजाला

Thu, 2 October 2025

Image Credit : abhisheksharma_4 (instagram)
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी हो रही है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब सात फेरे लेंगे।
Image Credit : abhisheksharma_4 (instagram)

तीन अक्तूबर यानी शुक्रवार को कोमल और लविश अमृतसर के फैस्टन पैलेस में शादी रचाएंगे। इस दौरान क्रिकेट जगत और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों का तांता लगेगा।

Image Credit : abhisheksharma_4 (instagram)

दोनों की लव स्टोरी फिल्म की किसी कहानी से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, लविश और कोमल की पहली मुलाकात अमृतसर में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि कोमल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन हैं।
Image Credit : instagram

This browser does not support the video element.

पार्टी में बातचीत के बाद दोनों सोशल मीडिया पर जुड़े और करीब दो महीने तक वहीं बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों ने नंबर साझा किए। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 

Video Credit :

This browser does not support the video element.

लविश ने बताया कि जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो कोमल ने साफ कहा कि यह घरवालों की रजामंदी से ही होगी। दोनों ने अपने-अपने परिवार को रिश्ते के बारे में बताया। 

Video Credit :

This browser does not support the video element.

कोमल की मां सिख परिवार से हैं और उन्होंने लविश को देखकर रिश्ते के लिए हां कर दी। लविश के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद 29 मई 2025 को शिमला में सगाई संपन्न हुई।

Video Credit :
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने बताया कि बहन कोमल उनके लिए बहुत लक्की है, जहां भी मैच खेलने जाता था, वहां पर मेरी शेडो बनकर पहुंच जाती थी और उसका चेहरा देख कर ही मुझमें एनर्जी आ जाती थी। 
Image Credit : ANI

तस्वीर में छिपा है कद्दू, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now