अमर उजाला
Wed, 20 September 2023
वनडे वर्ल्ड कप के आगाज में अब बस गिनती के दिन रह गए हैं। जल्दी ही दुनिया की 10 बेहतरीन क्रिकेट टीमें भारतीय मैदानों पर खेलती दिखेगी
क्रिकेट के बड़े दिग्गजों ने अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों का चयन भी शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का भी बयान सामने आया है
गिलक्रिस्ट ने अपनी चार पसंदीदा टीमों लिस्ट में भारत और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया को रखा है
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत ने एशिया कप 2023 में अपने सफर का शानदार अंत किया, उससे लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं
गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के लिए एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया के साथ समय बिताना चाहिए
गिलक्रिस्ट ने कहा कि अगर मैं भारतीय मैनेजमेंट में होता तो बिल्कुल धोनी और सचिन से समय निकालकर टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताने को कहता, ताकि वो अपना अनुभव उनके साथ साझा कर सकें
गिलक्रिस्ट ने कहा कि वो युवराज सिंह से भी ऐसा ही करने को कहते। युवराज 2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे हैं। तब भी टूर्नामेंट भारत में ही खेला गया था
क्या आप तस्वीर में हिरण को 9 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?