अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले शरणार्थियों को लेकर बनी अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम 2021 के बाद मैदान पर वापसी करेगी और गुरुवार को मेलबर्न में ‘क्रिकेट विदाउट बॉर्डर्स' एकादश के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी।
मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला एशेज टेस्ट के पहले दिन से पूर्व खेला जाएगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'यह पहला कदम है।'
हॉकली ने कहा, 'यह काफी रोमांचक दिन होगा और मुझे उम्मीद है कि यह मैच हर साल हो सकेगा और इस टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका भी मिलेगा।'
पुरुष क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान से द्विपक्षीय मैच नहीं खेलती है लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में उनका सामना करती है।
सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड जीतने में भारत-ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, देखें पूरी सूची