अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है
रोहित का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया दूसरे दिन ही 46 रन पर ऑलआउट हो गई
यह टीम इंडिया का ओवरऑल टेस्ट में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। वहीं, भारत में यह किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर भी रहा
भारत के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन शामिल हैं
25 साल बाद भारत में ऐसा हुआ है कि पांच बल्लेबाज टेस्ट में एक पारी में खाता नहीं खोल पाए हों।
इससे पहले ऐसा 1999 में हुआ था। तब मोहाली में कीवियो के खिलाफ ही पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे
91 साल में पहली बार अपने घर में 50 रन भी नहीं बना सकी टीम इंडिया