अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले के लिए कई स्टार भारतीय क्रिकेटरों का परिवार भी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद था
इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इन तीनों जीत के बाद परिवार के साथ जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं
मैच देखने के लिए विराट की पत्नी अनुष्का, रोहित की पत्नी रितिका और बेटी समायरा और जडेजा की पत्नी रिवाबा और बेटी निध्याना भी स्टेडियम में मौजूद थे
टीम इंडिया की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगा लिया। वहीं, रोहित डग आउट के पास रितिका और समायरा के साथ खुशियां मनाते दिखे
जडेजा बेटी निध्याना को गोदी में उठाकर मैदान में घूमते दिखे। इस दौरान कुलदीप यादव ने निध्याना को दुलार भी किया
अनुष्का ने विराट के सिर पर हाथ भी फेरा। दोनों काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि ऐसा लग रहा दोनों अभी तक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
विराट ने साल 2013 की तरह गंगनाम स्टाइल डांस तो नहीं किया, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह ट्रॉफी मिलने के बाद मैदान पर डांस करते दिखे
RJ महवश के साथ युजवेंद्र चहल ने मनाया भारतीय टीम के जीत का जश्न, देखें तस्वीरें