अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने गुरुवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया
इस जीत के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत को गले लगा लिया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने शार्दुल ठाकुर के चार विकेट के बाद निकोलस पूरन (70 रन) के इस आईपीएल सत्र के सबसे तेज अर्धशतक की बदौलत जीत दर्ज की
पूरन ने मिचेल मार्श (52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और इस सत्र में अपना जीत का खाता खोला
एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और शार्दुल ने 34 रन देकर चार विकेट लेकर शानदार वापसी जारी रखी जिससे एसआरएच नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी।
लखनऊ की टीम ने पूरन (छह चौके, छह छक्के) और मिचेल मार्श (सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतकों से आक्रामक शुरूआत की।
अंत में अब्दुल समद (आठ गेंद में नाबाद 22 रन) और डेविड मिलर (सात गेंद में नाबाद 13 रन) की नाबाद पारियों से टीम ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ ने पावरप्ले में बनाया अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर