अमर उजाला
Mon, 15 April 2024
आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रन से जीत हासिल की
हार्दिक पांड्या के 20वें ओवर में सीएसके ने 20 रन बटोरे। तीन छक्के लगाने के बाद धोनी ने आखिरी गेंद पर दो रन लिया
दो रन लेने के बाद वह भागते भागते मैदान के बाहर पवेलियन चले गए। सीढ़ियां चढ़ते हुए ड्रेसिंग रूम में जाते वक्त धोनी अचानक रुक गए
दरअसल, सीढ़ियों पर एक फैन की गेंद गिर गई थी। धोनी ने उस गेंद को देखा, फिर उसे उठाकर जाली के उस पार फेंक दिया
धोनी के इस जेस्चर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और उनकी दरियादिली ने फैंस का दिल जीत लिया
मैच की बात करें तो चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम छह विकेट गंवाकर 186 रन ही बना सकी
हार्दिक को लेकर कम नहीं हो रही फैंस की नाराजगी, फिर हुए हूटिंग का शिकार