अमर उजाला
Tue, 28 March 2023
युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं, लीग का आगाज 31 मार्च को होने जा रहा है, चहल राजस्थान रॉयल्स की टीम में हैं
पिछले सीजन की तरह इस साल भी चहल की पत्नी धनश्री अपने पति और उनकी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच सकती हैं
धनश्री को पैर में चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी भी हुई थी, हालांकि अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं, इसके बारे में खुद उन्होंने बताया है
This browser does not support the video element.
धनश्री ने काफी दिनों बाद डांस का एक वीडियो शेयर किया है, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- डॉक्टर ने मुझे थोड़ा ग्रूव करने की इजाजत दे दी है
धनश्री के इस वीडियो को युजवेंद्र चहल ने भी लाइक किया है, साथ ही यूजर्स भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं
धनश्री पेशे से डेंटिस्ट हैं और वह कोरियोग्राफर भी हैं, इंस्टाग्राम पर वह डांस के कई रील्स शेयर करती हैं
पिछले साल डांस के दौरान गिरने से धनश्री के पैर में चोट लगी थी और उनका लिगामेंट टूट गया था, सर्जरी के बाद डॉक्टर ने डांस से मना किया था
हालांकि, अब धनश्री फिट हो रही हैं और डांस के ट्रैक पर लौट रही हैं, चहल की राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच दो अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है
विराट कोहली के खुलासों से अनुष्का हुईं हैरान