सात विकेट चटकाने के बाद वाशिंगटन ने खोला 'सुंदर' गेंदबाजी का राज, घरेलू क्रिकेट को सराहा
अमर उजाला
Thu, 24 October 2024
Image Credit : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। वाशिंगटन ने सुंदर गेंदबाजी करते हुए कीवियों की आधी से ज्यादा सेना को पवेलियन भेज दिया।
Image Credit : BCCI
अपने शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेलने से उन्हें काफी मदद मिली।
Image Credit : BCCI
इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 152 रन की पारी खेली और छह विकेट झटके।
Image Credit : BCCI
इस प्रदर्शन को देखकर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 में इस ऑलराउंडर को शामिल किया।
Image Credit : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 59 रन देकर सात विकेट चटकाकर इस फैसले को सही साबित किया।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा- मेरे लिए तमिलनाडु-दिल्ली मैच खेलना एक शानदार मौका था क्योंकि हर बार लाल गेंद से खेलना और लाल गेंद के क्रिकेट में बल्ले और गेंद से लय बनाए रखना अच्छा होता है।
Image Credit : BCCI
25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि रणजी मैच में बहुत सारे ओवर गेंदबाजी करना उनके लिए मददगार रहा।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा- इस चीज से भी मदद मिली कि मुझे उस मैच में बहुत सारे ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला। मैं उसके लिए आभारी हूं।
Image Credit : BCCI
तस्वीर में 3 को ढूंढ लिया तो कहलाएंगे मास्टर ब्लास्टर, बड़े-बड़े धुंरधर फेल