कोहली ने टेस्ट प्रारूप छोड़ने का कब लिया था फैसला? अगरकर ने किया खुलासा

अमर उजाला

Sat, 24 May 2025

Image Credit : ANI

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की जगह भरना मुश्किल है

Image Credit : ANI

रोहित ने सात मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, जबकि इसके कुछ दिन बाद 12 मई को कोहली ने लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था

Image Credit : ANI

अगरकर ने बताया कि कोहली ने पिछले महीने उनसे संपर्क किया था और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की इच्छा जताई थी

Image Credit : IPL/BCCI

अगरकर ने कहा, कोहली ने अप्रैल महीने की शुरुआत में चयन समिति से संपर्क साधा और उनका मानना था कि उन्होंने सबकुछ दिया। यदि उन्हें लगता है कि वे अपने द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सकते, तो आपको उनका सम्मान करना होगा। ये कहने की जरूरत नहीं है कि रोहित ने शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया

Image Credit : PTI

अगरकर ने कहा, जब कोई संन्यास लेने का फैसला करता है तो यह निजी निर्णय होता है। डब्ल्यूटीसी का नया चक्र शुरू होगा और आपको टीम बनाने के लिए यह सभी समीकरण देखने पड़ते हैं

Image Credit : PTI

ऐसी भी चर्चा चल रही थी कि कोहली विदाई सीरीज के लिए इंग्लैंड जाना चाहते हैं, लेकिन अगरकर ने इस पर ज्यादा बात नहीं की, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला पूरी तरह से कोहली का था

Image Credit : ANI

अगरकर ने कहा, अगर किसी ने फैसला किया है, तो इससे हमारा लेना-देना नहीं होता। हमारा काम खिलाड़ियों को चुनना है, लेकिन हां जब दो बड़े क्रिकेटर संन्यास लेते हैं तो उनकी जगह भरना मुश्किल होता है

Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपा है बत्तख, क्या आप खोज सकते हैं?

adobe
Read Now