अमर उजाला
Thu, 20 March 2025
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।
चहल बताते हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी के कारण लगे पहले लॉकडाउन में डांस क्लास जॉइन किया था। वह धनश्री वर्मा से ऑनलाइन डांस सीख रहे थे।
धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। दोनों के बीच उसी समय काफी बातचीत हुई थी।
चहल ने कहा- जब लॉकडाउन हुआ तो मैं अपने परिवार के साथ था। यह पहली बार था कि मैं अपने घर गुरुग्राम में इतने लंबे समय तक रहा। लगभग तीन-चार महीने।
चहल ने कहा- मैंने अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताया। तब मुझे डांस सीखने का मन हुआ था। मुझे यह मालूम चला कि धनश्री ऑनलाइन डांस सिखाती हैं। इसलिए मैंने दो महीने तक ऑनलाइन कक्षाएं लीं।
चहल ने कहा- मुझे लगा यह मेरी जीवनसाथी बन सकती है और मैंने अपने परिवार को बताया। मैंने धनश्री से कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, आपको डेट नहीं करना चाहता।
चहल ने कहा- मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता था। मैं तब 30 साल का था। धनश्री ने मेरे प्रपोजल को इनकार कर दिया था।
धनश्री डॉक्टर हैं और उन्होंने साल 2014 में डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
तस्वीर में छिपा है 55, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?