अमर उजाला
Fri, 21 February 2025
भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों के बीच तलाक की अटकलों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं
अब सोशल मीडिया पर दोनों ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है और इससे सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तूफान मच गया है
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि दोनों पिछले काफी समय से अलग अलग रह रहे हैं। चहल और धनश्री दोनों ने भगवान को धन्यवाद दिया है
चहल ने लिखा- भगवान ने मेरी अनगिनत बार रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उसी समय की कल्पना कर सकता हूं जब भगवान ने मुझे बचाया और उस बारे में मुझे पता भी नहीं है।
चहल ने लिखा- धन्यवाद भगवान! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए। उस वक्त के लिए भी, जिसके बारे में मैं नहीं जानता। Amen!
धनश्री ने भी मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'तनावग्रस्त से अब धन्य होने तक। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं को आशीर्वाद में बदल सकता है? यदि आपकिसी चीज के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है।
धनश्री ने लिखा, 'आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप यह सब भगवान पर छोड़ सकते हैं। हर चीज के बारे में प्रार्थना करना चुन सकते हैं। इस चीज पर विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर आपकी भलाई के लिए ही काम करता है।
महामुकाबले के लिए दुबई पहुंची पाकिस्तान की टीम, वीडियो