अमर उजाला
Mon, 6 November 2023
बांग्लादेश-श्रीलंका मैच के दौरान ऐसा हुआ जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था
दरअसल, श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया
आज तक किसी बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह आउट होकर पवेलियन नहीं लौटना पड़ा था
दरअसल, सदीरा समरविक्रमा के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने आए, लेकिन उनका हेलमेट ठीक नहीं था। मैथ्यूज को परेशानी हो रही थी
फिर मैथ्यूज ने पवेलियन से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया, लेकिन इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की
शाकिब अल हसन की अपील के बाद अंपायर मैथ्यूज के पास गए और उन्हें पवेलियन वापस जाने को कहा
इसके बाद अंपायर और मैथ्यूज बहस करते रहे, लेकिन आखिरकार श्रीलंकाई खिलाड़ी को पवैलियन लौटना पड़ा। मैथ्यूज गुस्से में दिखे और उन्होंने हेलमेट फेंक दिया
This browser does not support the video element.
नियम 40.1.1 के मुताबिक, विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद आने वाले बल्लेबाज को गेंद खेलने के लिए 3 मिनट गेंद खेलने के लिए तैयार रहना होता है
This browser does not support the video element.
अगर ऐसा नहीं हुआ तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी टाइम आउट के लिए अपील कर सकते हैं
टीम इंडिया के बेस्ट फील्डरों में जुड़ा इस खिलाड़ी का नाम