अमर उजाला
Tue, 12 December 2023
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को शादी के छह साल पूरे कर लिए। उन्होंने 2017 में शादी की और 2021 में पैरेंट्स बने
दोनों ने इस अवसर पर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया और अब विराट-अनुष्का दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं
तस्वीरों में दोनों ही ब्लैक ड्रेस में नजर आए। विराट ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- दोस्तों और परिवार वालों के साथ प्यार से भरा हुआ दिन
अनुष्का ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह विराट के साथ केक कट करते हुए भी दिख रही हैं
इनमें से एक तस्वीर में दोनों ने ऐसा पोज दिया है जैसे अनुष्का विराट पर केक कट करने वाले चाकू से हमला कर रही हैं और विराट बचने की कोशिश कर रहे हैं
वहीं, दोनों फिर केक कट करते हैं और सभी के साथ फोटो सेशन करवाते हैं। विराट ने हालांकि, तस्वीरों के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा और सिर्फ इमोजी बनाई है
दुनिया का सबसे बड़ा 'लव होटल', हर दिन आते हैं हजारों लोग