अमर उजाला
Mon, 21 August 2023
भारत ने आयरलैंड को दूसरे टी20 में 33 रन से हरा दिया, इस जीत के साथ टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली
इस मैच में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, इस मामले में अर्शदीप ने बुमराह को पीछे छोड़ा
अर्शदीप ने मैच में सिर्फ एक विकेट लिया। उन्होंने एंड्रयू बालबर्नी को अपना शिकार बनाया। बालबर्नी ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली
इसी विकेट के साथ उन्होंने उपलब्धि हासिल की। अर्शदीप ने T20I में 33 पारियों में 50 विकेट लिए, जबकि बुमराह ने 41 पारियों में ऐसा किया था
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 50 विकेट लिए थे। चौथे नंबर पर 57 पारियों के साथ हार्दिक पांड्या हैं
भारत ने ऋतुराज के शानदार 58 रन, सैमसन के 40 रन और रिंकू सिंह के 38 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए
जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बना सकी। बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए
चंद्रयान 3: इसरो ने शेयर की चांद के सुदूर भागों की तस्वीरें