अमर उजाला
Thu, 18 January 2024
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए टी20 मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं
मैच में दो-दो सुपर ओवर खेले गए। हालांकि, आखिर में टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने 11 रन बनाए और अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया
इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान रोहित शर्मा की हो रही है। शतक लगाने के बाद वह दोनों सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी के लिए आए
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए थे। फिर भारत के लिए रोहित और यशस्वी बल्लेबाजी के लिए उतरे
आखिरी गेंद पर जब दो रन की दरकार थी तो रोहित ने पवेलियन वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने स्ट्रैटजी बनाई कि रिंकू को मैदान पर भेजा जाए ताकि वह तेज दौड़ सकें
तब रोहित हर्ट हो गए थे। हालांकि, यह स्ट्रैटजी भी टीम इंडिया के काम नहीं आ सकी और यशस्वी-रिंकू एक रन ही ले पाए। मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया
हालांकि, कोच राहुल द्रविड़ रोहित के इस मास्टर प्लान पर फिदा हो गए हैं। उन्होंने मैच के बाद रोहित की जमकर तारीफ की और अश्विन से तुलना की
द्रविड़ ने मैच के बाद कहा- यह अश्विन के जैसी सोच थी। उन्होंने अश्विन की तरह सोचकर खुद को मैदान से बाहर कर लिया
अश्विन क्रिकेट के अलग-अलग नियमों की परीक्षा लेते रहते हैं। आईपीएल में बटलर को मांकडिंग करने के बाद 2022 आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ ऐसे ही मौके पर खुद को रिटायर्ड आउट किया था
सिर्फ 5% लोगों को ही तस्वीर में दिखा एक पक्षी, क्या आप भी हैं उनमें से एक