अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में प्रभावित किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी
मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया और उन्होंने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर अपना दम दिखाया
इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार घातक फॉर्म में नजर आए। अश्विनी ने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया
अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। यह आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है
अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम है जिन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए थे
इसके अलावा अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं
X की भीड़ में छिपा है Z, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं