अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
कुछ साल पहले यूट्यूब शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के एक एपिसोड में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि रोहित शर्मा को भूलने की आदत है
विराट ने बताया था कि एयरपोर्ट या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रोहित कई कीमती सामान छोड़ चुके हैं
विराट ने कहा था मैंने किसी को रोहित की तरह चीजों को भूलते नहीं देखा। यहां तक कि वह अपना आईपैड, पासपोर्ट भी भूल जाते हैं
भूलने की घटना फिर से रोहित के साथ घटी है। एशिया कप चैंपियन बनने के बाद जब टीम एयरपोर्ट जा रही थी तो रोहित अपना बहुत जरूरी सामना भूल गए
जब टीम भारत लौटने के लिए हवाई अड्डे जाने वाली बस में सवार होने ही वाली थी, तब कोलंबो के होटल से निकलने के बाद 36 साल के रोहित अपना पासपोर्ट होटल में ही भूल गए
This browser does not support the video element.
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रोहित को बस के अंदर देखा जा सकता है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या उनके पीछे बैठे हुए हैं
वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को रोहित के पीछे खड़े देखा जा सकता है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल स्टाफ का एक सदस्य रोहित को उनका पासपोर्ट देने के लिए जल्द ही बस में पहुंच गया
जब रोहित अपना पासपोर्ट लेने के लिए इंतजार कर रहे थे तब बस में खिलाड़ियों के हूटिंग की आवाज भी आई। रोहित-पांड्या समते खिलाड़ी हंसते दिखे
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रोहित अब विश्व कप जीतने के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए शायद वह इसके बारे में भूल गए हों। चिंता मत करिए कैप्टन
दूसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है इस भूलने की बीमारी की वजह से उन्हें किसी प्लान पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती हो। जो कुछ भी उनके लिए यह काम करता है!
रविवार को एशिया कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे टीम के अधिकांश सदस्य सोमवार तड़के मुंबई पहुंचे। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था
50 रन पर सिमटी श्रीलंका तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार