अमर उजाला
Mon, 28 August 2023
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एशिया कप को लेकर भविष्यवाणी की है
अकरम का मानना है कि एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें खतरनाक होंगी
वसीम अकरम ने कहा कि पिछली बार लोग एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल की भविष्यवाणी कर रहे थे
अकरम ने टूर्नामेंट के एक स्पॉन्सर इवेंट में कहा- तीनों टीमें खतरनाक हैं और दिन होने पर किसी भी टीम को हरा सकती हैं
अकरम का मानना है कि बांग्लादेश को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। अन्य टीमें भी अच्छ टक्कर देंगी
अकरम ने कहा- पिछली बार जब श्रीलंका ने खिताब जीता था तो भारत फाइनल में भी जगह बनाने में असफल रहा था
अकरम ने कहा- इससे गेंदबाजों का भी टेस्ट होगा। यह पता चल सकेगा कि वह 10 ओवर फेंकने में सक्षम हैं या नहीं, क्योंकि सबको चार ओवर की आदत पड़ चुकी है
अकरम ने कहा- यह एक लंबा टूर्नामेंट है और इससे खिलाड़ियों की मानसिक और फिजिकल फिटनेस का पता चलेगा
एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच से होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा
अब तक किन-किन देशों ने सूरज पर भेजा मिशन