अमर उजाला
Sat, 27 September 2025
इससे पहले भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मैच में हुआ, जिसका नतीजा सुपरओवर से निकला।
इस साझेदारी ने टी20 एशिया कप के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दरअसल, दोनों के बीच हुई यह साझेदारी टी20 एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी है।
दोनों ने केएल राहुल और विराट कोहली के बीच 2022 में हुई 119 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
| रन | बल्लेबाजी जोड़ी | साल |
|---|---|---|
| 127 | कुसल परेरा और पथुम निसांका | 2025 |
| 119 | केएल राहुल और विराट कोहली | 2022 |
| 116 | मोहम्मद रिजवान और फखर जमान | 2022 |
| 114* | उमर अकमल और शोएब मलिक | 2016 |
| 110 | तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चांदीमल | 2016 |
| 105 | शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा | 2025 |
भारत ने श्रीलंका को सुपरओवर में हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा है। अब टीम का सामना पाकिस्तान से रविवार को फाइनल में होगा।
हारिस रऊफ पर भारी जुर्माना, साहिबजादा को मिली चेतावनी