'ये खास है...', केएल राहुल के शतक पर पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन वायरल

अमर उजाला

Mon, 23 June 2025

Image Credit : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगा दिया है।
Image Credit : ANI

राहुल ने आखिरी बार टेस्ट में 2023 में सैकड़ा लगाया था और अब उन्होंने इस सूखे को समाप्त कर दिया है। राहुल ने 202 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया।

Image Credit : ANI

केएल राहुल की शतकीय पारी पर अब पत्नी अथिया शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है।

Image Credit : ANI
उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केएल राहुल की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- यह खास है।
Image Credit : Athiya shetty instagram

राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 42 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह लय में नजर आए और शतक लगाने में सफल रहे। 

Image Credit : ANI

राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ यह चौथा शतक है, लेकिन ओपनर के तौर पर इंग्लैंड में उनका यह तीसरा शतक है। राहुल ने इसके साथ ही सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विजय मर्चेंट और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
Image Credit : ANI

ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

ANI
Read Now