अमर उजाला
Tue, 29 August 2023
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानियां बढ़ गई हैं, उसके चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है
ये चारों चोटिल खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन अब नहीं खेलेंगे
इनमें कप्तान पैट कमिंस (कलाई फ्रैक्चर), स्टीव स्मिथ (कलाई में चोट), मिचेल स्टार्क (ग्रोइन इंजरी) और ग्लेन मैक्सवेल (एंकल इंजरी) शामिल हैं
इन चार खिलाड़ियों के चोटिल होने से पांच बार की वनडे चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर पड़ सकती है
हालांकि, ये चारों खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेल सकेंगे या नहीं इस पर कोई अपडेट नहीं आया है
अगर यह चारों वर्ल्ड कप से पहले फिट नहीं होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को काफी नुकसान हो सकता है
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 अगस्त से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जबकि सात सितंबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी
बाज की नजर वाले ही तस्वीर में सांप ढूंढ सकते हैं