ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट 11 में रोहित को मौका, कोहली बाहर, जानें कौन बना कप्तान

अमर उजाला

Sat, 29 June 2024

Image Credit : ICC/T20 World Cup

टी20 विश्व कप 2024 अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज भारत और द. अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा

Image Credit : ICC/T20 World Cup/BCCI

खिताबी जंग से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। इसमें रोहित, हार्दिक और बुमराह को मौका मिला है
 

Image Credit : ICC/T20 World Cup

हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को नहीं चुना गया है

Image Credit : ICC/BCCI

इस प्लेइंग 11 में ट्रेविस हेड के साथ रोहित शर्मा को चुना गया है

Image Credit : ICC/T20 World Cup

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को शामिल किया गया है। उन्होंने सात मैचों में 228 रन बनाए थे

Image Credit : ICC/T20 World Cup

मध्यक्रम में आरोन जोन्स, मार्कस स्टोइनिस और हार्दिक पांड्या को रखा गया है

Image Credit : ICC/T20 World Cup

स्पिन गेंदबाजी यूनिट में राशिद खान के साथ बांग्लादेश के रिशाद हुसैन चुना गया है। राशिद इस टीम के कप्तान हैं
 

Image Credit : ICC/T20 World Cup

वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए फजलहक फारुकी, जसप्रीत बुमराह और एनरिक नॉर्त्जे को टीम में रखा गया है

Image Credit : ICC/T20 World Cup

ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट 11 इस प्रकार है: 

ट्रेविस हेड, रोहित शर्मा, निकोलस पूरन, आरोन जोन्स, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, रिशाद हुसैन, फजलहक फारुकी, जसप्रीत बुमराह और एनरिक नॉर्त्जे
Image Credit : ICC/T20 World Cup

इस तस्वीर में छिपा है एक हीरा, क्या खोज सकते हैं आप

istock
Read Now