अमर उजाला
Thu, 21 September 2023
ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से पहले चोटिल हो गए हैं। इस सूची में कई गेंदबाज शामिल हैं, जिनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम का है। पूरी लिस्ट देखें...
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर-फोर मैच के पहले दिन मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। हालांकि, उनके विश्व कप तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2023 में नहीं खेल पाए थे। विश्व कप में उनके खेलने की उम्मीद न के बराबर है
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर ट्रेविस हेड का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया जिससे उनका विश्व कप खेलना संदिग्ध है। लाबुशेन को उनकी जगह टीम में जगह मिल सकती है
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि विश्व कप से पहले उनके फिट होने की संभावना है
बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल की कलाई और जांघ में चोट लग गई थी। विश्व कप में उनके खेलने पर संशय बरकरार है
श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर महेश तीक्ष्णा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगा बैठे थे। इसके कारण भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे
न्यूजीलैंड का यह दिग्गज बल्लेबाज आईपीएल में चोटिल हुआ था। अप्रैल से वह क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह कितने फिट हैं इसका अपडेट नहीं है
Asian Games: हरमनप्रीत कौर मलयेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच क्यों नहीं खेलीं? जानें