कप्तान म्हात्रे ने इंग्लैंड टूर से पहले की रोहित से मुलाकात, हिटमैन ने तोहफे में दिया बल्ला

अमर उजाला

Thu, 19 June 2025

Image Credit : Ayush Mhatre Instagram

इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा से मुंबई में मुलाकात की

Image Credit : Ayush Mhatre Instagram

इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। इसमें एक वार्म अप मैच, इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वनडे और दो बहु दिवसीय मैच शामिल है।

Image Credit : Ayush Mhatre Instagram

इस सीरीज की शुरुआत 24 जून से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है।

Image Credit : Ayush Mhatre Instagram

वहीं, इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इन दोनों ने आईपीएल के 18वें सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था। यह दौरा 24 जून से लेकर 23 जुलाई तक चलेगा

Image Credit : IPL/BCCI

इससे पहले म्हात्रे ने रोहित के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की और लिखा-एक बल्ला, आपका आशीर्वाद और जीवन भर की याद - धन्यवाद रोहित दा।' रोहित ने म्हात्रे को तोहफे में अपना बल्ला दिया है। 

Image Credit : instagram

17 वर्षीय म्हात्रे ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और सात लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 962 रन बनाए हैं। सीएसके की टीम से आईपीएल खेलते हुए उन्होंने खूब रन बनाए थे

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

इंग्लैंड दौरे के लिए
भारत की अंडर-19 टीम:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)।

Image Credit : Ayush Mhatre Instagram

भारतीय अंडर-19 टीम
का इंग्लैंड दौरा

तारीख मैच स्थान
24 जून 50-ओवर
वार्म अप
लॉफबोरो
यूनिवर्सिटी
27-जून पहला वनडे होव
30-जून दूसरा वनडे नॉर्थैम्पटन
02-जुलाई तीसरा वनडे नॉर्थैम्पटन
05-जुलाई चौथा वनडे वॉर्सेस्टर
07-जुलाई पांचवां वनडे वॉर्सेस्टर
12-15 जुलाई पहला बहु दिवसीय बेकनहैम
20-23 जुलाई दूसरा बहु दिवसीय केम्सफोर्ड

Image Credit : Ayush Mhatre Instagram

तस्वीर में छिपी है मछली, क्या आप खोज सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now