अमर उजाला
Thu, 14 December 2023
पाकिस्तान में बाबर आजम ही गूगल पर किए गए टॉप ट्रेंडिंग सर्च में शामिल नहीं हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शुभमन गिल को जरूर पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों में आठवां स्थान मिला है
पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील के अलावा उभरती प्रतिभा हसीबुल्लाह खान को भी इस सूची में जगह मिली है
पाकिस्तान सुपर लीग के सनसनी उस्मान खान को भी पाकिस्तान में सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्तियों में जगह मिली है
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में जगह बनाने वाले अन्य क्रिकेटर हैं। सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों में व्लॉगर हरीम शाह और अलीजा सेहर शामिल हैं
बाबर ने हाल ही में हुए विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था
हालांकि, इन तमाम विवादों के बावजूद वह अपने देश में ही सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्तियों की सूची में शामिल नहीं हैं
टॉप 10 में- हरीम शाह, अलीजा सहर, टाइगर श्रॉफ, अब्दुल्ला शफीक, उस्मान खान, अनवर उल हक कलार, ग्लेन मैक्सवेल, शुभमन गिल, सऊद शकील और हसीबुल्लाह खान शामिल हैं
सामने आई आईपीएल की सभी टीमों की ब्रांड वैल्यू, मुंबई-चेन्नई का दबदबा