अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला खेला गया
केकेआर ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया
इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है
केकेआर ने मुंबई के सामने जीत के लिए 16 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुंबई की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी
इस मैच में बुमराह ने सुनील नरेन को आउट किया। वह गोल्डन डक का शिकार हुए
कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं
वह 44 बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले बल्लेबाज
44-सुनील नरेन
43 - एलेक्स हेल्स
42- राशिद खान
32 - पॉल स्टर्लिंग
31-ग्लेन मैक्सवेल
31 - जेसन रॉय
तस्वीर में छिपी है मछली, खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल