भारत के लिए टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

अमर उजाला

Sat, 17 February 2024

Image Credit : BCCI

आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Image Credit : BCCI

इस लिस्ट में पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू सबसे आगे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के जड़े थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

मयंक अग्रवाल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के दौरान पहली पारी में 7 छक्के जड़े थे।

Image Credit : BCCI

वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के जड़े थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हरभजन सिंह ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के लगा दिए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के जड़े थे।

Image Credit : Twitter

रोहित शर्मा ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी के दौरान 7 छक्के लगाए थे।

Image Credit : BCCI

JhalakDikhLajaa के सेट पर धनश्री वर्मा ने परिवार के साथ की मस्ती, देखें

insta
Read Now