अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
आईपीएल में गुरुवार को ट्रेविस हेड बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन एक उपलब्धि हासिल कर एक खास सूची में शामिल हो गए
हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 गेंद में तीन चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली। हालांकि, उन्होंने आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए
वह गेंद के मामले में आईपीएल में दूसरे सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
हेड ने आईपीएल में 575 गेंदों में हजार रन पूरे किए। वह बस आंद्रे रसेल से पीछे रहे। रसेल ने 545 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी
तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने 594 गेंदों पर आईपीएल में हजार रन पूरे किए थे। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग और ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है
हेड का आईपीएल में 170 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट है। गुरुवार को वह नहीं चले और उनकी टीम सनराइजर्स को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा
वानखेड़े में रोहित ने लगाया छक्कों का शतक, गेल-डिविलियर्स की इस खास सूची में शामिल