कांग्रेस नेता के रोहित शर्मा के वजन को लेकर बयान पर BCCI का पलटवार, मचा हंगामा

अमर उजाला

Mon, 3 March 2025

Image Credit : PTI

कांग्रेस की एक नेता द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वजन को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया है।

Image Credit : PTI

लोगों ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथों ले लिया है। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया।

Image Credit : PTI

हालांकि विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और भाजपा ने पूरी कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया। इस दौरान भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। 

Image Credit : PTI

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। 

Image Credit : PTI
इस पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि 'रोहित शर्मा एक मोटे खिलाड़ी हैं! उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। बेशक वह भारत के अब तक के सबसे बेअसर कप्तान हैं।'
Image Credit : PTI

कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने विवाद बढ़ने पर अपने पोस्ट को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि 'उनका ट्वीट एक खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर सामान्य ट्वीट था। इसमें किसी के मोटापे का मजाक नहीं बनाया गया।

Image Credit : PTI

शमा ने कहा- मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खिलाड़ी को फिट होना चाहिए और मुझे लगता है कि वे (रोहित शर्मा) थोड़े मोटे हैं। तो मैंने इस बारे में ट्वीट कर दिया। 

Image Credit : PTI

शमा ने कहा- मुझे पर बिना किसी वजह के हमले किए जा रहे हैं। मैंने उनकी पूर्व के कप्तानों से तुलना की  और ये मेरा अधिकार है। ये कहने में गलत क्या है? ये लोकतंत्र है।'

Image Credit : PTI

मामले पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पलटवार करते हुए कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे कप्तान के लिए इस तरह की टिप्पणी एक ऐसे व्यक्ति की ओर से आई है जो एक जिम्मेदार पद पर है

Image Credit : BCCI
बीसीसीआई सचिव ने कहा- यह बयान खासकर ऐसे समय में दिया गया जब टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही है और टीम सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है
Image Credit : Ashish Shelar X

प्रधानमंत्री मोदी ने जंगल सफारी का लिया आनंद, शेरों की खींची तस्वीर

ANI
Read Now