केएल राहुल को लेकर यू टर्न ले सकता है बीसीसीआई, इंग्लैंड सीरीज से जुड़ा है मामला

अमर उजाला

Sat, 11 January 2025

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम अब सीमित ओवरों के प्रारूप की तैयारियों में जुट गई है

Image Credit : PTI/BCCI

भारत को इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है जिसके लिए अगले कुछ दिनों में भारतीय टीम घोषित हो सकती है

Image Credit : PTI/BCCI

भारत को अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है और माना जा रहा था कि इसे देखते हुए केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया जा सकता है

Image Credit : Twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हालांकि, अब केएल राहुल को आराम देने को लेकर यू टर्न लेने के मूड में दिख रही है और बोर्ड ने राहुल से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहने कहा है 

Image Credit : IPL/BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी है। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ब्रेक मांगा था, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलते देखना चाहती है

Image Credit : Twitter

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चयनकर्ताओं ने शुरुआत में राहुल को आराम देने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा सोचा और राहुल से वनडे सीरीज में खेलने कहा जिससे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कुछ मैच अभ्यास कर सकें 

Image Credit : Twitter

तलाक की अटकलों के बीच 'बिग बॉस 18' के सेट पर दिखे चहल, श्रेयस भी साथ नजर आए

Twitter
Read Now