अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है
भुवनेश्वर ने ट्रेविस हेड को आउट करने के साथ ही ये उपलब्धि अपने नाम कर ली। भुवनेश्वर पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत में 250 टी20 विकेट लिए हैं
भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम है जिन्होंने 289 विकेट झटके हैं
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 287 विकेटों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं
250 विकेट पूरे करने के साथ ही भुवनेश्वर भारत में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं
अमित मिश्रा ने अपने करियर में भारतीय जमीन पर 248 टी20 विकेट लिए हैं
कोहली-रोहित को वनडे विश्व कप 2027 टीम में मिलेगी जगह? कोच गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया