अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में बताया कि स्टोक्स अगले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कराएंगे।
वह पिछले सप्ताह हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
इंग्लैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
इस 33 वर्षीय ऑलराउंडर को पाकिस्तान में फरवरी और मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को घोषित इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था।
हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज और अक्तूबर में पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।
CBCI मुख्यालय में क्रिसमस मनाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी