जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स पर गेंदबाजी करते वीडियो वायरल स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह फिलहाल बंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और पीठ की चोट से उबर रहे हैं। गुरुवार को भारतीय गेंदबाज ने अपने नेट्स सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में 33 वर्षीय गेंदबाज को गेंदबाजी का अभ्यास करते देखा जा सकता है। वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। तेज गेंदबाज का फिट होना मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। इससे पहले फ्रेंचाइजी चाहेगी कि बुमराह अपनी लय में वापसी कर सकें। /