संन्यास ले चुके निकोलस पूरन को कप्तान ऋषभ पंत ने दिया खास संदेश

अमर उजाला

Wed, 11 June 2025

Image Credit : ANI
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। 
Image Credit : ANI

पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की। 

Image Credit : Instagram

पूरन के संन्यास पर अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें खास संदेश दिया है। 
Image Credit : Instagram

पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'तुमने अपनी छाप छोड़ी है, भाई - एक सच्चे साथी, दोस्त और एक पूर्ण शक्ति। तुम्हारे साथ मैदान साझा करने पर गर्व है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए तुमने जो कुछ भी किया है, उसके लिए बधाई। भविष्य के लिए तुम्हें शुभकामनाएं।'

Image Credit : rishabh pant-instagram
पूरन आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा हैं। आईपीएल 2025 में वह लखनऊ के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 माचों में पांच अर्धशतकों की मदद से 524 रन बनाए।
Image Credit : ANI

पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं। 

Image Credit : West Indies Cricket

'शेरी पा पर शायरी जंचती है, हमें उससे बचना चाहिए', हरभजन सिंह का तंज किस पर?

ANI
Read Now