महामुकाबले के लिए दुबई पहुंची पाकिस्तान की टीम, वीडियो
अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
Image Credit : therealpcb
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले के लिए गुरुवार को दुबई पहुंच गई।
Image Credit : @TheRealPCB
पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से मिली हार के बाद अपने अभियान को पटरी पर लाने की उम्मीद है।
Image Credit : Twitter
टीम सीनियर बल्लेबाज फखर जमां के बिना दुबई पहुंची। फखर बुधवार को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रतियोगिता के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में वह घुटने की चोट के फिर उभरने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनकी जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया।
Image Credit : ICC
पाकिस्तानी टीम कराची से पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के विशेष विमान से यहां पहुंची।
Image Credit : @TheRealPCB
This browser does not support the video element.
टीम के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के छह अधिकारी और अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी थे।
Video Credit :
नकवी टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के बीच बहु प्रतीक्षित मुकाबले की व्यवस्था की देखरेख करेंगे।
Image Credit : Twitter
भारत हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।
Image Credit : BCCI
इससे पहले पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिता तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद फखर की जगह इमाम को टीम में शामिल किया।
Image Credit : BCCI
शमी ने अपनी गेंदबाजी से बनाए कई रिकॉर्ड, जहीर-अगरकर को पीछे छोड़ा