ICC ने जारी किया चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

अमर उजाला

Tue, 24 December 2024

Image Credit : BCCI
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा।
Image Credit : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को आगामी टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा।
Image Credit : BCCI
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा।
Image Credit : BCCI
पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा।
Image Credit : BCCI
अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा।
Image Credit : BCCI
अगर भारत क्वालिफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
Image Credit : BCCI
गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा।
Image Credit : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
Image Credit : BCCI

लीग स्टेज में भारत का शेड्यूल

20 फरवरी-बांग्लादेश बनाम भारत-दुबई
23 फरवरी-पाकिस्तान बनाम भारत-दुबई
2 मार्च-न्यूजीलैंड बनाम भारत-दुबई

Image Credit : BCCI


चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड-कराची, पाकिस्तान
20 फरवरी-बांग्लादेश बनाम भारत-दुबई
21 फरवरी-अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका-कराची, पाकिस्तान
22 फरवरी-ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड-लाहौर, पाकिस्तान
23 फरवरी-पाकिस्तान बनाम भारत-दुबई
24 फरवरी-बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड-रावलपिंडी, पाकिस्तान
25 फरवरी-ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका-रावलपिंडी, पाकिस्तान
26 फरवरी-अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड-लाहौर, पाकिस्तान
27 फरवरी-पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश-रावलपिंडी, पाकिस्तान
28 फरवरी-अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया    -लाहौर, पाकिस्तान
1 मार्च-दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड-कराची, पाकिस्तान
2 मार्च-न्यूजीलैंड बनाम भारत-दुबई
4 मार्च-सेमीफाइनल 1-दुबई
5 मार्च-सेमीफाइनल 2-लाहौर, पाकिस्तान
9 मार्च-फाइनल-लाहौर, पाकिस्तान
(यदि भारत क्वालिफाई नहीं करता है, अगर भारत क्वालिफाई किया तो मैच दुबई में)
10 मार्च-रिजर्व डे    
सभी मैच डे-नाइट होंगे।

Image Credit : Social Media

इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण तीन महीने नहीं खेल पाएगा यह दिग्गज

Twitter
Read Now