CT 2025: चुनी गई भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कब खेला था पिछला वनडे? जानें

अमर उजाला

Sun, 19 January 2025

Image Credit : BCCI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे

Image Credit : PTI

भारत ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद सिर्फ छह वनडे खेले हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे शामिल हैं

Image Credit : BCCI

इसमें से भारत ने दो मैच जीते हैं, जबकि तीन में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है। वनडे विश्व कप के बाद से इस प्रारूप में भारत का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है

Image Credit : BCCI

भारतीय खिलाड़ियों को भी इस प्रारूप के मुताबिक ढलना होगा। हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल खिलाड़ियों के पिछले वनडे मैच के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : BCCI

टीम इंडिया में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पांच महीने बाद कोई वनडे मैच खेलेंगे। इनमें रोहित, गिल, कोहली, श्रेयस, केएल राहुल, पंत, अक्षर, सुंदर, अर्शदीप और कुलदीप शामिल हैं।

Image Credit : BCCI

ये सभी श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2024 में पिछली वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। भारत यह सीरीज 2-0 से हार गया था

Image Credit : PTI

बुमराह-शमी और जडेजा की 14 महीने बाद वनडे में वापसी होगी। इन्होंने वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से कोई वनडे नहीं खेला है।

Image Credit : BCCI

वहीं, हार्दिक 15 महीने बाद कोई वनडे मैच खेलेंगे। वह वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें अक्तूबर में चोट लगी थी और तब से कोई वनडे मैच नहीं खेला है

Image Credit : BCCI

ऐसे में टीम में ज्यादातर अहम खिलाड़ी पिछले काफी समय से इस प्रारूप में नहीं खेले हैं। श्रीलंका में जिस तरह का प्रदर्शन रहा था, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत होगी

Image Credit : Twitter

भारत को न सिर्फ रोहित-कोहली जैसे आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाजों से रन की उम्मीद होगी, बल्कि वह चाहेंगे कि बुमराह वापसी करें और शमी पूरे लय में दिखें

Image Credit : Twitter

'पत्नियां कुछ नहीं जानतीं, दौरे पर क्यों ले जाना...', BCCI के नियम पर बोले योगराज

Twitter
Read Now