अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। 54 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है
आठ टीमें अब भी अंतिम-चार में पहुंचने की दौड़ में हैं। अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है
सीएसके की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में 12 बार पहुंच चुकी है। इनमें से पांच बार टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीत चुकी है। सभी खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं
मुंबई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह टीम 10 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और इसमें से खिताब पांच बार जीत चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था और यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे
आरसीबी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। यह टीम अभी तक नौ बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी है। टीम के इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है
हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ में नौ बार पहुंच चुकी है और इनमें से दो बार खिताब जीती है। सनराइजर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में खिताब अपने नाम किया था। सनराइजर्स की टीम 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीती थी
केकेआर की टीम प्लेऑफ में आठ बार पहुंची है। इसमें से तीन बार 2012, 2014 और 2024 में टीम खिताब जीतने में कामयाब रही है। दो खिताब गंभीर की कप्तानी में और एक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने अपने नाम किए हैं
आईपीएल में एक ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बने रियान पराग