अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान चुना है
उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अपना काम बखूबी किया है।
धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की और उनमें से 110 मैच जीते। भारत ने उनकी कप्तानी में 74 वनडे गंवाए, जबकि 16 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
उन्होंने तीन प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत को जीत दिलाई थी। इनमें 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं
इसके अलावा धोनी ने सभी प्रारूपों में कप्तान के रूप में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 178 मैच जीते, जबकि 120 हारे। आईपीएल में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच खिताब दिलाए।
गेल ने कहा, 'धोनी भारत के लिए सबसे सफल कप्तान रहे हैं। इस खिलाड़ी ने वास्तव में ट्रेंड सेट किया है और कुल मिलाकर रोहित शर्मा ने अपना काम अच्छी तरह से किया है और विराट कोहली ने अपना काम काफी हद तक किया है।'
अपने करियर में सबसे कठिन गेंदबाज के बारे में पूछे जाने पर गेल ने कहा, 'क्या ऐसा कोई गेंदबाज पैदा हुआ है? मुझे यकीन नहीं है। हर गेंदबाज विकेट निकालने की कोशिश करता है
उन्होंने कहा, 'कुछ शीर्ष श्रेणी के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ भी खेलना मजेदार है। हर गेंदबाज काफी मजबूत होता है, लेकिन 'यूनिवर्स बॉस' उन सभी पर भारी है।'
टी20 विश्व कप विजेता खिलाड़ियों ने बताया, कौन है भारतीय टीम का 'दबंग' खिलाड़ी