खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का क्रिस गेल ने किया समर्थन

अमर उजाला

Tue, 11 February 2025

Image Credit : Social Media
वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि विराट कोहली भले ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हों लेकिन वह अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
Image Credit : BCCI
कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को कटक में खेले गए दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में केवल पांच रन बनाए।
Image Credit : BCCI
लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोहली के साथ खेल चुके गेल भारतीय बल्लेबाज की खराब फॉर्म से परेशान नहीं हैं।
Image Credit : BCCI
गेल ने मंगलवार को कहा, फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। विराट कोहली अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। आंकड़े इस बात का सबूत हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सभी तरह के प्रारूप में कितने शतक लगाए हैं।
Image Credit : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, हम सभी क्रिकेटर इस तरह के दौर से गुजरते रहते हैं। मैं जानता हूं कि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन ऐसा होता रहता है। उन्हें खुद पर भरोसा रखकर वापसी करनी होगी।
Image Credit : IPL/BCCI
गेल से पूछा गया कि क्या कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में उनके सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? इस पर गेल ने कहा, यह उसके लिए बेहद आसान काम है क्योंकि वह इससे लगभग 200 रन दूर है। मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह 200 से अधिक रन बनाएगा। मुझे पूरा यकीन है कि वह शतक लगाएगा।
Image Credit : PTI
रोहित शर्मा ने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को शहर का नया बादशाह करार दिया।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, रोहित को बधाई। खेल को मनोरंजन करने वाला हमेशा नया खिलाड़ी चाहिए। रोहित पिछले कई वर्षों से क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन कर रहा है। उसके साथ मैंने भी ऐसा किया। रोहित अभी शहर का नया बादशाह है और उम्मीद है कि वह और छक्के लगाएगा।
Image Credit : BCCI
गेल ने इस पर निराशा जताई कि वेस्टइंडीज की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रही है। उन्होंने कहा,यह निराशा जनक है कि वेस्टइंडीज की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रही है लेकिन इस टूर्नामेंट की वापसी हुई है जो अच्छी बात है।
Image Credit : Twitter
इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इसके साथ ही कहा कि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमी फाइनल में जगह बना सकते हैं।
Image Credit : BCCI

तस्वीर में छिपा है खरगोश, हिम्मत है तो 8 सेकेंड में खोजकर दिखाइए

Adobe Stock
Read Now