अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है
इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने तीन विकेट लिए। वहीं, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स को दो-दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स, शोएब बशीर और जो रूट को एक-एक विकेट मिला
वोक्स ने एशियाई जमीन पर 2858 दिन बाद कोई टेस्ट विकेट लिया है। उन्होंने बाबर आजम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया
वोक्स का एशियाई जमीन पर टेस्ट में पिछला शिकार विराट कोहली रहे थे। 2016 में मुंबई के वानखेड़े में वोक्स ने विराट को आउट किया था
अब आठ साल बाद वोक्स ने टेस्ट में बाबर आजम को पवेलियन भेजा है। इस बीच एशिया में उन्हें विकेटों के सूखे का सामना करना पड़ा
वोक्स ने एशियाई जमीन पर छह टेस्ट खेले हैं और कुल सात विकेट लिए हैं। इनमें बांग्लादेश में तीन विकेट, भारत में तीन विकेट और पाकिस्तान में एक विकेट शामिल है
वोक्स ने अब तक कुल 55 टेस्ट खेले हैं और 174 विकेट लिए हैं। 17 रन देकर छह विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है
बहुत कम लोग ही इस तस्वीर में खोज सकते हैं एक स्नो मैन