अमर उजाला
Fri, 22 September 2023
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है
आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा है
आईसीसी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को बताया कि विजेता टीम को 33.17 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे
फाइनल में हारने वाली टीम को 16.59 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ेगा
ग्रुप राउंड में मैच जीतने पर भी पुरस्कार राशि दी जाती है
टीमों को ग्रुप राउंड में प्रत्येक जीत के लिए 33.17 लाख रुपये (40,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे
ग्रुप स्टेज के अंत में जो छह टीमें नॉकआउट में पहुंचने में विफल रहेंगी, उनमें से प्रत्येक को 82.92 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.63 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे
पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, 19 नवंबर को फाइनल होगा
विश्व कप और एशियन गेम्स से बाहर हैं ये पांच बदनसीब खिलाड़ी