अमर उजाला
Sat, 11 May 2024
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच में अहम उपलब्धि हासिल कर ली
गुजरात के खिलाफ धोनी ने 11 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली
सीएसके को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी ने आईपीएल में अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली
धोनी ने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। धोनी के इस टूर्नामेंट में अब 251 छक्के हो गए हैं और वह सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स के बराबर पहुंच गए हैं
धोनी आईपीएल में 250 से अधिक छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली भी ऐसा कर चुके हैं
रोहित शर्मा के आईपीएल में 276 छक्के हैं, जबकि आरसीबी के लिए खेलने वाले विराट कोहली के नाम 264 छक्के हैं
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 357 छक्के जड़े हैं
न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम में आईपीएल के 8 खिलाड़ी