इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है CSK, हरभजन सिंह ने बताए नाम

अमर उजाला

Sat, 26 October 2024

Image Credit : X
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। 
Image Credit : IPL
बीसीसीआई ने रिटेंशन की तारीख 31 अक्तूबर तय की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने पांच खिलाड़ियों का नाम बताया है जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन कर सकती है।
Image Credit : IPL/BCCI
भज्जी ने कहा- सीएसके धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, रचिन रवींद्र और मथीशा पथिराना को रिटेन कर सकती है।
Image Credit : IPL/BCCI
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए वापसी की संभावना पर हाल ही में खुल कर बात की थी। 
Image Credit : IPL/BCCI
43 साल की उम्र में धोनी अपने शानदार करियर के आखिरी दौर में हैं, लेकिन क्रिकेट खेलने की उनकी भूख और प्यार कम नहीं हुआ है।
Image Credit : IPL/BCCI
 धोनी ने कहा कि उनके अंदर अभी 'क्रिकेट के कुछ साल' बाकी हैं। सुपर किंग्स के लिए 264 मैच खेलने के बाद, धोनी अभी भी कड़ी मेहनत करना चाह रहे हैं। 
Image Credit : IPL
धोनी ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं सिर्फ अपने आखिरी कुछ वर्षों के क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं।' 
Image Credit : IPL/BCCI

घर में जीत का सिलसिला टूटा, 12 साल बाद अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारा भारत

BCCI
Read Now