अमर उजाला
Sun, 4 February 2024
भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं
करियर की शुरुआत में लंबे बाल रखने वाले धोनी ने 2011 विश्व कप में जीत के बाद बाल हटाए भी थे
कभी लंबे तो कभी छोटे बाल रखने वाले धोनी पर हमेशा सबकी नजर रहती है
धोनी अब आईपीएल की तैयारी में लगे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए उतरेंगे
धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें वह टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं
धोनी इन तस्वीरों में हमेशा की तरह की फिट नजर आ रहे हैं
खास बात यह है कि नई तस्वीरों में धोनी के बाल काफी लंबे नजर आ रहे हैं
2004 में जब धोनी ने डेब्यू किया था तब उनके बाल काफी लंबे थे
अब एक बार फिर से धोनी का वैसा लुक नजर आ रहा है
माना जा रहा है कि आईपीएल का यह सीजन उनका आखिरी होगा और वह लंबे बालों के साथ क्रिकेट से दूर हो जाएंगे
इरफान पठान ने शादी की आठवीं सालगिरह पर पत्नी सफा बेग का चेहरा दिखाया