अमर उजाला
Wed, 8 January 2025
कैप्टल कूल के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान के बाहर अपनी विनम्रता के लिए हमेशा जाने जाते रहे हैं
हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने मिला जब वह अपने पालतू कुत्ता की देखभाल करते नजर आए
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ पालतू कुत्ता की देखभाल कर रहे हैं
वीडियो में दिख रहा है कि धोनी कुत्ता के बाल ठीक कर रहे हैं और उसके दांत भी साफ कर रहे हैं
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और प्रशंसक कैप्टल कूल के इस अंदाज की काफी प्रशंसा कर रहे हैं
धोनी इस साल आईपीएल के 18वें सत्र में चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे। सीएसके ने मेगा नीलामी से पहले धोनी को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था
अमरूद की भीड़ में छिपा है आम, बाज की नजर वाले ही 10 सेकेंड में खोज सकते हैं