आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन

अमर उजाला

Wed, 9 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं 

Image Credit : PTI

अश्विन ने यह उपलब्धि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की और इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया

Image Credit : PTI

अश्विन ने पंजाब के खिलाफ मैच में चार ओवर में 48 रन देकर दो विकेट लिए जिससे उनके आईपीएल में 217 मैचों में 185 विकेट हो गए

Image Credit : PTI

भुवनेश्वर के नाम आईपीएल में 184 हैं और उनके पास इस सीजन में अश्विन से आगे निकलने का मौका होगा

Image Credit : ANI

भुवनेश्वर हाल ही में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने थे और उन्होंने इस मामले में ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया था

Image Credit : ANI

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष तीन गेंदबाज स्पिनर हैं जो भारतीय हैं

Image Credit : PTI

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है जिन्होंने 164 मैचों में 206 विकेट लिए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर पीयूष चावला हैं जिन्होंने 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश भी पहुंचीं मुल्लांपुर, IPL मैच का लुत्फ उठाती दिखीं

RJ Mahvash-instagram (storygrab)
Read Now